Haryana Toll Plaza : हरियाणा के वाहन चालकों के लिए एक काम की खबर आई है। हिसार-सिरसा नेशनल हाइवे नंबर 9 पर बने लांधड़ी-चिकनवास टोल प्लाजा अगले 10 दिनों तक वाहन चालकों के लिए फ्री रहेगा। आपको बता दें कि यहां दो दिन पहले एक ट्राले की टक्कर से आग लग गई थी। इस दौरान आग इतनी फैल गई थी कि उसने पूरी टोल सिस्टम को नष्ट कर दिया था।
टोल सिस्टम जलकर राख
मिली जनकरी एक अनुसार इस टोल में रखे स्कैनर, CCTV, सेंसर और चिप सिस्टम जलकर राख हो गए थे, जिसके चलते टोल का संचालन पूरी तरह ठप हो गया है। यहां से करीब रोजाना 10 हजार वाहन गुजरते हैं, जिससे टोल कंपनी को रोजाना 16 लाख रुपये का राजस्व मिलता है।
वहीं बीते दिन मंगलवार को नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की टीम ने मौके का मुआयना किया और करीब 1.70 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया।