Weather Update: आज कई राज्यों में होगी भारी बारिश, बाढ़ आने का अलर्ट; देखें IMD का ताजा पूर्वानुमान

There will be heavy rain in many states today

Weather Update: देशभर में मानसून एक बार फिर से एक्टिव है। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं, जिससे सड़कों में पानी जमा हुआ है और बाढ़ आने के हालात बने हुए है। IMD के अनुसार अगले 24-48 घंटे के दौरान कई राज्यों में भारी बारिश होगी। बारिश की गतिविधियों में 12 अगस्त से इजाफा होगा। इसी बीच मौसम विभाग ने विभिन्न राज्यों में आज के मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। जो कि इस प्रकार है…

दिल्ली में आज का मौसम

दिल्ली में पिछले 3 दिनों से हो रही बारिश हो रही है जिसके बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 और 12 अगस्त को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही गरज के साथ हल्की से कम बारिश हो सकती है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

NCR में आज का मौसम

NCR में मौसम का मिजाज बदल गया है। 2 दिन से दिल्ली में निकली तेज धूप से NCR के लोगों की गर्मी से हालत खराब हो गई थी, लेकिन शुक्रवार रात और शनिवार सुबह NCR के अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आगे भी NCR में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 10 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक NCR में तेज बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा में आज का मौसम

हरियाणा के मानेसर, झज्जर, रेवारी और नूंह जैसे क्षेत्रों में सोमवार को कहीं हल्की बारिश तो कुछ जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

पंजाब में आज का मौसम

पंजाब में बारिश का दौर जारी है। राज्य में भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 12 और 13 अगस्त को मौसम सामान्य रहेगा, जबकि 14 और 15 अगस्त को राज्य भी फिर भारी बारिश हो सकती है।

राजस्थान में आज का मौसम

राजस्थान में एक बार फिर मानसून की जोरदार वापसी होने वाली है, मौसम विभाग का अनुमान है कि 3-4 दिनों तक हल्की बारिश ही होगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 अगस्त से राजस्थान में मानसून वापसी करने वाला है, जिसका असर आगामी 21 अगस्त तक रहेगा।

UP में आज का मौसम

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर और बहराइच में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। UP में इस दौरान तापमान 30 डिग्री से नीचे रह सकता है।

13 और 14 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, बलिया, मऊ, वाराणसी, जौनपुर, कुशीनगर, और संत कबीर नगर जिलों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद और बरेली जिले में 13 और 15 अगस्त को भारी बारिश की संभावनाा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा के चलते लोगों का हाल बेहाल है। पिछले दिनों आई आपदा से राज्य आज भी जूझ रहा है। सोमवार को भी उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के कई जिलों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम

हिमाचल प्रदेश में बारिश के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। भारी बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं और भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं. हिमाचल में भी भारी बारिश के कारण सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. अगले 48 घंटों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

Leave a Comment