Haryana Weather : हरियाणा में मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई है, जिस वजह लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज के मौसम का ताजा पर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार 14.08.2025 @ सुबह 10.40 बजे जारी… अगले तीन घंटों में नूह, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, सोनीपत, जींद, पानीपत, करनाल, कैथल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ जिलों में कहीं कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावित। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश संभावित है।