Rain Alert : हरियाणा में कुछ घंटे बाद होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में अलर्ट

Rain Alert : हरियाणा में मानसून की बारिश जारी है। इसी बीच मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज सुबह 7.20 बजे जारी… अगले तीन घंटों में नूह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, कैथल, यमुनानगर, अंबाला, पंचकुला/चंडीगढ़ जिलों में कहीं कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश संभावित है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 2 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। हालांकि जन्माष्टमी के बाद लोगों को बारिश से थोड़ी राहत मिलेगी।

 

Leave a Comment