Big Rain Alert : हरियाणा वाले हो जाएं सावधान! अगले तीन तक खराब रहेगा मौसम; अलर्ट जारी

Big Rain Alert : हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जिनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र और करनाल शामिल है। IMD ने प्रदेश में अगले तीन दिन तक बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और कई जिलों झमाझम बारिश होगी।

जानें अगले 3 दिन का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 14 अगस्त को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश का यलो अलर्ट है। 15 अगस्त को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत में बारिश का यलो अलर्ट है।

बाकी कई जिलों में मौसम साफ है। 16 अगस्त को अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश का यलो अलर्ट है।

Leave a Comment