Administrative Officer के 550 पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

NIACL AO Bharti 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक खुशी की खरब आई है। न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने प्रशासनिक अधिकारी (Administrative Officer – AO) के 550 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.newindia.co.in पर जाकर 30 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकेंगे।

परीक्षा केंद्र
मध्यप्रदेश में प्रारंभिक परीक्षा सितंबर 2025 में भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, सागर, सतना और उज्जैन में आयोजित होगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / EWS / OBC: ₹850
  • SC / ST: ₹100

आयु सीमा
उम्मीदवार की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता
किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण
कुल पद: 550

पद का नाम: प्रशासनिक अधिकारी (AO)

इच्छुक उम्मीदवार www.newindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment