Govt Job: स्कूल लेक्चरर के 3225 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता समेत पूरी डिटेल

Govt Job: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। राजस्थान में स्कूल लेक्चरर के 3225 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर14 अगस्त से आवेदन कर सकेंगे।

शैक्षणिक योग्यता :

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • देवनागरी लिपि में हिन्दी का ज्ञान।
  • राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा :

  • न्यूनतम : 20 वर्ष
  • अधिकतम : 40 वर्ष

आवेदन शुल्क :

  • सामान्य/ओबीसी : 600 रुपए
  • ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस : 400 रुपए
  • एससी/एसटी/दिव्यांग : 400 रुपए

चयन प्रक्रिया :

  • रिटन एग्जाम
  • पीईटी और पीएसटी टेस्ट
  • पर्सनल इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

सैलरी :

  • लेवल – 12 के अनुसार 44,300 – 1,40,100 रुपए प्रतिमाह

एग्जाम पैटर्न : पेपर – 1 में शामिल विषय :

  • हिस्ट्री ऑफ राजस्थान एंड इंडिया विद स्पेशल रिफरेंस टू राजस्थान
  • मेंटल एबिलिटी टेस्ट
  • करेंट अफेयर्स
  • जनरल साइंस, इंडियन पॉलिटी एंड जियोग्राफी ऑफ राजस्थान
  • एजुकेशनल मैनेजमेंट
  • प्रश्नों की संख्या : 75
  • टोटल मार्क्स : 150
  • टाइम लिमिट : डेढ़ घंटा

पेपर – 2 में शामिल विषय :

  • सीनियर सेकंडरी लेवल सब्जेक्ट नॉलेज
  • ग्रेजुएशन लेवल सब्जेक्ट नॉलेज
  • पोस्ट ग्रेजुएशन लेवल सब्जेक्ट नॉलेज
  • एजुकेशनल पेडागॉजी, पेडागॉजी टीचिंग लर्निंग
  • प्रश्नों की संख्या : 150
  • टोटल मार्क्स : 300
  • टाइम लिमिट : 3 घंटे

जानें कैसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें।
  • ‘New Registration’ पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • अब अपने रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरकर, फीस पे करें और सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

Leave a Comment