Railway News : रेलवे ने जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अपने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे ने जन्माष्टमी पर मथुरा आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू की है। यात्रियों की सुविधा के लिए एक जोड़ा जन्माष्टमी स्पेशल ट्रेनों का संचालन तीन दिनों के लिए शुरू किया है। आपको बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा कासगंज-मथुरा के बीच जन्माष्टमी पर्व विशेष रेलगाड़ी का संचालन शुरू करने का फैसला लिया है।
16 से 18 अगस्त तक रहेगा ट्रेन का संचालन
इस ट्रेन का संचालन 16 अगस्त से 18 अगस्त तक किया जाएगा। 05113 जन्माष्टमी स्पेशल सवारी गाड़ी कासगंज जं. से 12.20 बजे चलेगी।
यहां देखें सभी ट्रेनों का टाइम टेबल और रुट
यह ट्रेन अगसौली से 12.44 बजे, सिकंदराराऊ से 12.55 बजे, बस्तोई हास्ट से 13.04 बजे, रति का नगला से 13.11 बजे, हाथरस रोड से 13.23 बजे, मेंडू से 13.27 बजे, हाथरस सिटी से 13.42 बजे, मुरसान से 13.55 बजे, सोनई से 14.03 बजे, राया से 14.17 बजे प्रस्थान कर मथुरा छावनी 14.45 बजे पहुंचेगी।
वापिसी में, 05114 जन्माष्टमी स्पेशल सवारी गाड़ी मथुरा छावनी से 15.30 बजे, राया से 15.45 बजे, सोनई से 15.57 बजे, मुरसान से 16.06 बजे, हाथरस सिटी से 16.20 बजे, मेंडू से 16.29 बजे, हाथरस रोड से 16.33 बजे, रतिका नगला से 16.44 बजे, बस्तोई हास्ट से 16.52 बजे, सिकंदराराऊ से 17.02 बजे, अगसौली से 17.13 बजे, मारहरा से 17.23 बजे छूटकर कासगंज जं. 18.00 बजे पहुंचेगीे।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन का संचालन किया गया है।