Toll Rate : वाहन चालकों को बड़ी राहत, अब 15 रुपये में 200 टोल कर सकेंगे पार; जानिए कैसे

Toll Rate : वाहन चालकों के लिए एक अच्छी खबर आई है। निजी वाहन चालक 3 हजार रुपये का फास्टैग लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के 200 टोल प्लाजा पार कर सकेंगे। यह सुविधा 15 अगस्त से शुरू हो जाएगी। केंद्र सरकार ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए लाेगों ने कई दिन पहले ही पास बनवाना शुरू कर दिया है।

टोल पार करने पर लगेंगे 15 रुपये
बताया जा रहा है कि सुविधा प्राप्त करने के बाद एक टोल प्लाजा पार करने पर केवल 15 रुपये लगेंगे जबकि वर्तमान में औसतन 100 रुपये टोल प्लाजा पार करने पर लगते हैं।

फास्टैग रिचार्ज का झंझट होगा दूर
FASTag Annual Pass बनवाने के लिए अलग से फास्टेग नहीं बनवाना होगा बल्कि जो फास्टैग लोगों ने लगा रखा है उसे ही रिचार्ज कराना होगा। रिजार्ज राजमार्ग एप, NHAI और सड़क परिवहन मंत्रालय के पोर्टल आदि की वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है। सुविधा के शुरू होने से जहां लोगों को हजारों रुपये की बचत होगी वहीं बार-बार फास्टैग रिचार्ज कराने का झंझट दूर होगा। यही नहीं टोल प्लाजाओं पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।

3 हजार में 200 टोल कर सकेंगे पार
मिली जानकरी के अनुसार इस तरह 20 हजार रुपये की जगह केवल तीन हजार रुपये में लोग 200 टोल प्लाजा पार कर सकेंगे। तीन हजार रुपये का पास एक वर्ष या 200 ट्रिप (जो भी पहले हो) के लिए मान्य होगा। यदि कोई व्यक्ति 200 टोल प्लाजा 10 दिन में ही पार कर जाता है तो उसे फिर से पास बनवाना होगा।

इसके लिए अलग से भी एक लिंक उपलब्ध कराने की बात चल रही है। यह पास पूरी तरह निजी वाहनों यानी कारों, जीप और वैन के लिए मान्य होगा। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर संचालित खेड़कीदौला टोल प्लाजा के प्रबंधक कृपाल सिंह कहते हैं कि उसी फास्टैग पर वार्षिक पास की सुविधा हासिल होगी जो ब्लैक लिस्टेड नहीं है।

Leave a Comment