New Expressway : केंद्र सरकार द्वारा लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसी बीच हरियाणा वालों के लिए एक खुशी की खबर आई है। दिल्ली में नए रिंग रोड के रूप में विकसित अर्बन एक्सटेंशन रोड-दो (UER-दो) और द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन PM नरेन्द्र मोदी जल्द ही करने वाले है। इन दोनों एक्सप्रेसवे के शुरू होने का सबसे बड़ा फायदा गुरुग्राम को मिलेगा।
गुरुग्राम के लोगों को होगा फायदा
इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे टोल से 10 मिनट से भी कम समय में लोग IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर पहुंच सकेंगे। इसके अलावा यूईआर-2 से एक घंटे से भी कम समय में सोनीपत और NH 44 दिल्ली पानीपत हाईवे पर भी पहुंच सकेंगे।
दिल्ली में ट्रैफिक का दबाव होगा कम
आपको बता दें कि यूईआर-दो के चालू होने से दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक कम होगा। दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे से एयरपोर्ट की तरफ या गुरुग्राम की ओर आने वाले वाहन यूईआर-दो से सीधे द्वारका एक्सप्रेसवे पर ही पहुंच जाएंगे। इससे डेढ़ से दो घंटे का सफर केवल 20 से 25 मिनट में पूरा हो सकेगा।
वहीं यूईआर-दो दिल्ली के अलीपुर में दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे से शुरू होकर द्वारका में यशोभूमि तक बना हुआ है। यशोभूमि में यह द्वारका एक्सप्रेसवेसे से कनेक्ट है।