Mutual Funds : रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए एक खास खबर आई है। रिटायरमेंट फंड के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि ये हमारे जीवन में कितना लाभदायक है। बता दें कि इसमें म्यूचुअल फंड्स आपकी बड़ी मदद कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड्स में आप अपनी उम्र, जोखिम लेने की क्षमता और भविष्य की जरूरतों के हिसाब से निवेश कर सकते हैं। सही समय पर सही जगह पैसा लगाने से आप एक अच्छा रिटायरमेंट फंड बना सकते हैं, जो आपके भविष्य को खुशहाल बनाए रखेगा। तो चलिए आपको कुछ बेहतर फंड्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।
इक्विटी फंड्स -जब रिटायरमेंट दूर हो
अगर आपकी उम्र इस वक्त 30 या 40 साल है और आपके रिटायरमेंट में अभी 10–20 साल बाकी हैं, तो इक्विटी फंड्स में निवेश करना बहुत ही ज्यादा समझदारी की बात हो सकती है. इनमें किसी भी फंड की तुलना में ज्यादा रिटर्न का मौका होता है. लार्ज कैप, फ्लेक्सी कैप और मिड/स्मॉल कैप जैसे विकल्प इस उम्र में निवेश करने वालों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं.
हाइब्रिड फंड्स– बैलेंस बनाने के लिए
अगर आपकी उम्र 40–50 के बीच में पहुंच चुकी है तो ऐसे में हाइब्रिड फंड्स आपके लिए बहुत मददगार हो सकते हैं. ये इक्विटी और डेट का मिश्रण होते हैं. मार्केट में कई तरह के हाइब्रिड फंड्स मौजूद हैं, जो आपके पोर्टफोलियो को संतुलित रखने में मददगार साबित हो सकते हैं.
डेट फंड्स– सुरक्षित भविष्य के लिए
रिटायरमेंट के करीब पहुंचते समय रिस्क कम करना जरूरी है. तब डेट फंड्स जैसे लिक्विड, कॉर्पोरेट बॉन्ड या गिल्ट फंड्स सही रहते हैं. ये स्थिर और सुरक्षित रिटर्न देते हैं.
गोल्ड ETF– जब वक्त हो सुरक्षा का
बिना फिजिकल सोना खरीदे पोर्टफोलियो में 10–15% गोल्ड ETF रखने से आपके निवेश को सोने की मजबूती मिलती है.
रिटायरमेंट की प्लानिंग: 5 जरूरी बातें
- जल्दी शुरुआत करें
- SIP हर साल बढ़ाएं
- रिटायरमेंट कैलकुलेटर का इस्तेमाल करें
- Diversify करें- इक्विटी, डेट और गोल्ड में संतुलन
- उम्र के साथ पोर्टफोलियो को रिबैलेंस करें