HTET Result 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 30 व 31 जुलाई को आयोजित करवाई गई HTET परीक्षा के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। HBSE के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने कहा कि HTET का रिजल्ट जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। इसको लेकर आंस्वर शीट की स्कैनिंग का कार्य पूरा हो चुका है। विभिन्न स्तरों पर जांच के बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
आंसर की को रिवाईज नहीं किया जाएगा
HBSE के चेयरमैन ने कहा कि अध्यापक पात्रता परीक्षा के लेवल-1, लेवल-2 व लेवल-3 में परीक्षार्थियों से आब्जेक्शन दर्ज करवाने के बाद एक्सपर्ट का रिव्यू ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक ऑब्जेक्शन इंग्लिश विषय के आए है। जो ऑब्जेक्शन तकनीकी व तार्किक तौर पर सही है, उन्हे अंकों में परिवर्तित किया जाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि आंसर की को रिवाईज नहीं किया जाएगा।
तीन लेवल में हुई HTET परीक्षाएं
बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि 30 व 31 जुलाई को आयोजित हुई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के परिणाम पूर्ण सतर्कता के साथ तैयार किए जाएंगे। जिन्हे जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। एक प्रश्र के जवाब में उन्होंने कहा कि CET की परीक्षा पैटर्न अध्यापक पात्रता परीक्षा के पैटर्न से अलग था। क्योंकि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में तीन लेवल में परीक्षाएं हुई है। जो तीन विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए अध्यापकों की योग्यता जांचने का कार्य परीक्षा के माध्यम से हुआ है।
चेयरमैन ने कहा कि त्रिभाषी फॉर्मूला के तहत हरियाणा में संस्कृत के अलावा पंजाबी व उर्दू भाषा को भी पढ़ने का अवसर परीक्षार्थियों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा विभिन्न भाषाओं की जननी है। जिसका प्रयोग आदि काल से होता आ रहा है। वही इस मौके पर उन्होंने दिवंग्त शिक्षाविद प्रो. आर डी वर्मा को श्रद्धांजलि दी तथा उनकी याद में काव्य संग्रह कविता क्यो का विमोचन भी किया।