Haryana : हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.hpsc.gov.in पर जाकर 13 अगस्त 2025 से आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर फीस जमा करने की आखिरी तारीख 02 सितंबर, 2025 तय की गई है। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 255 पदों को भरा जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता :
- मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ में ग्रेजुएशन की डिग्री।
- 10वीं तक किसी एक भाषा हिंदी या संस्कृत में पढ़ाई की हो।
- बार काउंसिल में बतौर एडवोकेट के रूप में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
आयु सीमा :
- न्यूनतम : 21 वर्ष
- अधिकतम : 42 वर्ष
- एससी, एसटी : 5 वर्ष की छूट
- ओबीसी : 3 वर्ष की छूट
चयन प्रक्रिया :
- स्क्रीनिंग टेस्ट
- सब्जेक्ट टेस्ट
- इंटरव्यू
सैलरी :
- 53,100 – 1,67,800 रुपए प्रतिमाह
जानें कैसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के पदों पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।