अगले साल यहां बनेगा नया Ring Road, जानें क्या रहेगा रुट

Ring Road : केंद्र सरकार द्वारा लोगों को बेहतर यतायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे, सड़कों और रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है। इसी बीच UP के अलीगढ़ के भांकरी-बौनेर से होकर गुजरने वाले रिंग रोड के निर्माण को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस रिंग रोड का निर्माण कार्य अगस्त 2026 में शुरू हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने गुरुग्राम की एक एजेंसी को DPR (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने की जिम्मेदारी दे दी है।

175 करोड़ रुपये से ज्यादा आएगा खर्च
पांच एजेंसियों ने DPR के लिए आवेदन किया था। इस प्रोजेक्ट के निर्माण में 175 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की महायोजना-2031 में बाईपास को रिंग रोड के रूप में मंजूरी मिली थी। इसके लिए पांच एजेंसियों ने DPR तैयार की थी। इसमें गुरुग्राम की एजेंसी की DPR पर NHAI ने मुहर लगा दी है।

एजेंसी को मार्च 2026 तक DPR तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बाद सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को DPR भेजा जाएगा। धनराशि आवंटित होते ही कंस्ट्रक्शन कंपनी तय हो जाएगी।

जानें कहां-कहां से होकर गुजरेगी Ring Road
आपको बता दें कि यह रिंग रोड अलीगढ़-कानपुर जीटी रोड पर पनैठी से शुरू होकर-ओजोन सिटी रोड-रामघाट रोड-पंचशील कॉलोनी रोड-अनूपशहर रोड-अलीगढ़-गाजियाबाद जीटी रोड-मथुरा बाईपास रोड से होकर गुजरेगा। Ring Road का DPR तैयार करने के लिए गुरुग्राम की एक एजेंसी का नाम फाइनल हो गया है। एजेंसी मार्च 2026 तक DPR तैयार करेगी। DPR को मंत्रालय भेजा जाएगा। धनराशि मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

Leave a Comment