Haryana: हरियाणा के 13 पुलिस अधिकारी 15 अगस्त को होंगे सम्मानित, यहां देखें लिस्ट

Haryana : हरियाणा के 13 पुलिस अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस पर वीरता पदक, विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस वीरता पदक, सराहनीय सेवाओं तथा विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक और अन्य पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इसमें हरियाणा के 13 पुलिस अधिकारियों का नाम भी शामिल है। जिसमे पंचकूला के CP IPS सुभाष सिबाश कबीराज, एसवी एंड एसीबी के IGP IPS कुलदीप सिंह के अलावा 11 अन्य पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हैं।

DGP शत्रुजीत ने पूरे पुलिस बल को दी बधाई

प्रदेश के DGP शत्रुजीत कपूर ने इस सम्मान पर पूरे पुलिस बल को बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह हमारे अधिकारियों और जवानों की बहादुरी, कर्तव्यनिष्ठा और अथक प्रयासों को मिली एक राष्ट्रीय पहचान है।” डीजीपी ने उम्मीद जताई कि यह उपलब्धि पुलिसकर्मियों को भविष्य में और भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।

जानें कौन-कौन होंगे सम्मानित, देखें लिस्ट

13 police officers of Haryana will be honored on 15 August

 

 

 

Leave a Comment