Aadhar Card में फोटो कैसे करें अपडेट? यहां जानें पूरी प्रोसेस

Aadhar Card Update : आज के समय में आधार कार्ड संसे सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। हर व्यक्तिगत और सरकारी काम में इसकी जरूरत होती है। ऐसे में कई बार आधार में कुछ गलतियां और फोटो अपडेट को लेकर कुछ लोग परेशान हो जाते है, तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से आधार कार्ड अपडेट के बारे में पुरे विस्तार से बताएंगे। आधार कार्ड धारक अपना जनसांख्यिकीय विवरण जैसे कि नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर और ईमेल आदि को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।

आधार में फोटो अपडेट करवाने की पूरी प्रोसेस
लेकिन अगर आप आधार कार्ड में फोटो अपडेट करवाना चाहते हैं तो यहां हम आपको फोटो अपडेट की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

आधार कार्ड में फोटो कैसे करें अपडेट:

  • सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है।
  • अब आपको वेबसाइट से आधार एनरोलमेंट (नामांकन) फॉर्म डाउनलोड करना है (इसके अलावा नजदीकी आधार सेवा केंद्र या आधार नामांकन केंद्र से भी फॉर्म लिया जा सकता है।)
  • अब एनरोलमेंट (नामांकन) फॉर्म में सभी जरूरी विवरण दर्ज करना है।
  • आप चाहें तो इसे नजदीकी आधार सेवा केंद्र या आधार नामांकन केंद्र में जमा कर सकते हैं। नजदीकी केंद्र खोजने के लिए
  • इस लिंक appointments.uidai.gov.in/ पर क्लिक कर सकते हैं।
  • सेंटर पर मौजूद आधार एग्जीक्यूटिव बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए सभी जानकारी की पुष्टि करेगा।
  • फिर एग्जीक्यूटिव आधार कार्ड में अपडेट करने के लिए नई फोटो पर क्लिक करेगा।
  • इस सर्विस के लिए जीएसटी के साथ 100 रुपये की फीस देनी होगी।
  • फिर आपको एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप (पावती पर्ची) के साथ एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) दिया जाएगा, जिसका उपयोग
  • UIDAI वेबसाइट पर अपडेट स्टेटस ट्रैक करने के लिए कर सकते हैं।
  • ध्यान देने वाली बात यह है कि आधार कार्ड पर जानकारी अपडेट होने में 90 दिनों तक का समय लग सकता है। आप आधार
  • कार्ड का स्टेटस चेक करने के लिए URN नंबर का उपयोग कर सकते हैं। अपडेट होने के बाद आधार कार्ड को आधार
  • वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं या नजदीकी सेंटर जाकर प्रिंट करवा सकते हैं।

 

Leave a Comment