चार पैरों पर चलता है ये पूरा परिवार! रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा; वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Humans Walking Four Legs : आज हम आपको एक ऐसे परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। अक्सर आप लोगों ने अब तक दो पैरों पर चलते इंसानों को ही देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी 4 पैरों पर चलने वाले इंसान देखें है। जी हां…तुर्की में एक पूरा परिवार ही जन्म से दोनों पैर और हाथ से चलता आ रहा है।

जानवरों की तरह चलता है पूरा परिवार
जैसा की आप सबको पता है कि आमतौर पर इंसान दो पैरों पर चलते हैं। लेकिन तुर्की में एक ऐसा परिवार है, जो जानवरों की तरह चलता है। इस परिवार में पांच भाई-बहन है, जो चलने के लिए हाथ और पैरों का सहारा लेते हैं। यह परिवार सालों तक दुनिया से कटा रहा। इसे ‘बैकवर्ड इवोल्यूशन’ यानी पीछे लौटता हुआ इंसानी विकास कहा जा रहा है।

जानें इसके पीछे की वजह
वैज्ञानिकों ने काफी रिसर्च के बाद दावा किया। यह परिवार ‘यूनर टैन सिंड्रोम’ का शिकार है। यह एक जेनेटिक बीमारी है। इसमें दिमाग यह सोचता है कि शरीर दो पैरों पर संतुलन नहीं बना पाएगा। इसलिए, पीड़ित लोग हाथ और पैरों का सहारा लेकर चलते हैं।

इस परिवार के मुखिया और उनकी पत्नी भी हाथ और पैरों से चलते थे। उनके 19 बच्चे हुए। इनमें से 5 बच्चे इस सिंड्रोम का शिकार हुए।

 

Leave a Comment