Weather Update : देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, यहां देखें IMD का ताजा पूर्वानुमान

Weather Update : देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है तो कहीं मानसून रूठ गया है। बारिश के चलते उत्तर प्रदेश और बिहार में कई जिलों के निचले इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। UP में कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम की समस्याएं भी हो रही हैं। वहीं पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड और बाढ़ के कारण काफी नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों के दौरान तेज बारिश की संभावना है। इसी बीच IMD ने आज पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना जताई है। आइये जानिए आज आपके शहर में कैसे मौसम रहने वाला है।

दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में मौसम विभाग ने 14 और 15 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान शहर में झमाझम बारिश के साथ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, लोगों से मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

NCR में आज का मौसम
NCR के जिलों में भी 15 अगस्त तक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान सुबह के समय हल्की बारिश की संभावना है। IMD के मुताबिक दिल्ली-NCR में 18 अगस्त तक लगातार बारिश का अनुमान है। इसका मतलब दिल्ली-NCR में लगातार 6 दिन बारिश देखने को मिलेगी।

हरियाणा में आज का मौसम
हरियाणा में मानसून की बारिश जारी है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र और करनाल में बारिश की संभावना है। प्रदेश में 2 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। हालांकि जन्माष्टमी के बाद लोगों को बारिश से थोड़ी राहत मिलेगी।

पंजाब में आज का मौसम
पंजाब में अच्छी बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने 15 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार (14 अगस्त) को फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, नवांशहर, रूपनगर, होशियारपुर और मोहाली में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा गुरुवार को संगरूर, जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, कपूरथला और पटियाला में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है।

राजस्थान में आज का मौसम
राजस्थान में अच्छी इस बार बारिश हुई है, लेकिन पिछले कुछ दिन में बारिश का सिलसिला लगभग थम सा गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अब एक बार फिर राजस्थान में मानसून करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कई हिस्सों में 13, 14, 15, 16 और 17 अगस्त के दौरान हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में फिर से गिरावट होगी। वहीं कई जिलों में 15 और 16 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट है।

UP में आज का मौसम
UP में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 अगस्त को भी कुछ जिलों में हल्की बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, कुछ स्थानों पर तेज बारिश का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की ओर से यूपी के 52 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, देवरिया, गोरखपुर, सीतापुर, पीलीभीत और आसपास के इलाके में भारी से भी भारी बारिश की संभावनवा है।

इसके अलावा, सहारनपुर, बिजनौर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर और आसपास के इलाके में तेज बारिश की संभावना है।

उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. गुरुवार को हरिद्वार, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और उधम सिंह नगर में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए ‘रेड अलर्ट’ और जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का ‘आरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.

हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम
हिमाचल प्रदेश में अगले 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, 14 अगस्त को उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बारिश के मद्देनजर उत्तराखंड में 15 और 16 अगस्त को येलो अलर्ट रहेगा. हिमाचल के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है.

Leave a Comment