Haryana : हरियाणा के सरकारी स्कूलों के बच्चों की हुई मौज, सरकार अब फ्री में देगी ये सुविधा

Haryana : हरियाण के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक खुशी की खबर आई है। सरकार ने दूर-दराज के गांवों से आने वाले बच्चों को रोडवेज बस सेवा शुरू की है। इससे बच्चे आराम से स्कूल पहुंच सकेंगे। यह सुविधा उन बच्चों के लिए सुविधाजनक होगी, जो सड़कों और रास्तों की खराब हालत के बावजूद रोजाना दूर से आने-जाने पर मजबूर थे। सरकार की इस पहल से दूर से आने वाले बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी।

फ्री बस सेवा शुरू
जानकारी के अनुसार इस सुविधा को लेकर बल्लभगढ़ बस स्टैंड के DI महेन्द्र राणा ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर तगा और सागरपुर गांव के सरकारी स्कूल के लिए हरियाणा रोडवेज की यह फ्री बस सेवा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि बस सुबह बच्चों को उनके गांव से स्कूल तक लेकर आती है और दोपहर को छुट्टी के बाद वापस सुरक्षित उनके गांव तक छोड़ देती है।

बस स्टैंड के DI ने कहा कि इसके अलावा सुषमा स्वराज कॉलेज, दुधेला कॉलेज, के एल मेहता कॉलेज और एक लड़कियों के कॉलेज के लिए भी मुफ्त बस सेवा उपलब्ध है।

जल्द सभी स्कूलों में शुरू होगी बस सेवा
वहीं, इसको लेकर खंड शिक्षा अधिकारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि बस सेवा की सुविधा अभी कुछ स्कूलों में शुरू हुई है। लेकिन जल्द ही इसे और स्कूलों में शुरू की जाएगी, ताकि हर बच्चे इस सुविधा का लाभ उठा सके और पढ़ाई में कोई बाधा न आए।

Leave a Comment