New Expressway : 1300 करोड़ का एक्‍सप्रेसवे 63 गांवों की चमकाएगा किस्मत, चार गुना बढेंगे जमीन के दाम

New Expressway : केंद्र सरकार द्वारा लोगों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक क हुसी की खबर आई है। प्रदेश में लगातार एक्‍सप्रेसवे का जाल बिछाया जा रहा है। UP पहले ही देश का सबसे ज्‍यादा एकसप्रेसवे वाला राज्‍य बन चुका है। ऐसे में योगी सरकार बुंदेलखंड के विकास पर पर भी सरकार का विशेष ध्‍यान है। यही वजह है कि यहां पर कई प्रोजेक्‍ट्स पर काम चल रहा है।

यहां बनेगा नया Expressway
UP सरकार झांसी के पास नोएडा की तर्ज पर विकसित किए जाने वाले औद्योगिक शहर तक कनेक्टिविटी बढ़ाने को अब एक लिंक एक्‍सप्रेसवे भी बनाएगी। सरकार इसे पहले ही मंजूर कर चुकी है और अब सर्वे आदि का काम चल रहा है. जालौन से झांसी के एरच तक बनने वाले इस लिंक एक्‍सप्रेसवे की लंबाई 115 किलोमीटर होगी. इसके लिए 63 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. एक्‍सप्रेसेव के लिए किसानों की जमीन सरकार चार गुना अधिक दाम पर लेगी. इससे एक्‍सप्रेसवे के आसपास के इलाकों में जमीनों के भाव खूब चढ़ने की संभावना है।

1300 करोड़ रुपए आएगी लागत
जालौन-झांसी लिंक एक्‍सप्रेसवे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को झांसी के पास विकसित हो रहे औद्योगिक शहर से जोड़ेगी. आरंभ में यह एक्‍सप्रेसवे चार लेन का होगा और भविष्य में इसे छह लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा. यूपी एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) इस परियोजना पर तेजी से काम कर रही है. इस पहल से बुंदेलखंड का औद्योगिक और आर्थिक परिदृश्य पूरी तरह बदलने की संभावना है. झांसी से जालौन तक प्रस्तावित इस नए लिंक एक्सप्रेसवे की अनुमानित लगत 1300 करोड़ रुपए आंकी गई है.

जानें किन गांवों से निकलेगा Expressway
जालौन-झांसी लिंक एक्‍सप्रेसवे गरौठा-गोगल, कुडरी, डुंडी, मलहेटा, अहरौरा, अंडोल, भदरवारा बुजुर्ग, मेढ़का, चक मेढ़का, स्किल बुजुर्ग, नया केरा, लभेरा, गोरा, जुझारपुरा, बिलाटी खेर, रौतनपुरा, टेहरका, टहरौली शमशेरपुरा, सुरवई, परगाना, रावतपुरा, पथरेंदी, दिनेरा, फूलखिरिया, कल्याणपुरा स्टेट, कलौथरा घाट, मोंठ बरहेटा, डबरी, पुराचीर, मुसावली, रामनगर, करगुवां, बरल, मोंठ खुर्द, नंदसिया, देवरा, निबि, खिरियाराम, नरी, सिमथरी, मुडई, बिरथारी, मुड़गांव, गंगावली, परासार, पाली परासार, खिरिया पाली, मवई गिर्द, बरगढ़, आरी, कोट, लकरा, रोनिजा, चंद्रा, अंबाबाय, कलोथरा, सारमऊ, सिमरा, पुनावली कला, रक्सा, डगरवाहा, उरई-फूलपूरा, टिमरौन, गोरन, जैसारी कला, किशोरा, कोटरा और हिलगना जैसे गांवों से होकर निकलेगा.

किसानों को होगा मोटा फायदा
जालौन-झांसी लिंक एक्‍सप्रेसवे के लिए किसानों से सर्किल रेट से चार गुना पर भूमि अधिग्रहण की चर्चा है। इसके अलावा इसके बनने से पूरे इलाके प्रॉपर्टी के रेट में उछाल आने की संभावना है. लिंक एक्‍सप्रेसवे से जालौन से झांसी आना-जाना भी आसान होगा और कम समय लगेगा. अभी यह सफर करीब 3 घंटे में पूरा होता है. जालौन-झांसी लिंक एक्‍सप्रेसवे बन जाने से ट्रैवल टाइम काफी कम हो जाएगा. झांसी के पास औद्योगिक गतिविधियों में वृद्धि से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे.

Leave a Comment