Delhi News : दिल्ली के सभी जिलों में होगा ये काम, CM रेखा ने किया बड़ा ऐलान

Delhi News : दिल्ली में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए CM रेखा ने एक बड़ा ऐलान किया है। CM रेखा ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी 11 जिलों में गोशाला बनाने के लिए जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा CM रेखा ने दिल्ली की अन्य विकास परियोजनाओं और मुद्दों पर भी चर्चा की।

समस्या को दूर करना सरकार की प्राथमिकता: CM
बैठक के दौरान CM रेखा गुप्ता ने कहा कि हर जिले में एक मिनी सचिवालय की जरूरत है, जिससे आम जनता के समस्याओं की सुनवाई की जा सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को दूर करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए जिले में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि चाहे गलत बिल का मामला हो या फिर पानी और सीवर से जुड़ी समस्याएं। इसके लिए लोगों को दिल्ली जल बोर्ड की ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते हम।

इस परेशानी को दूर करने के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने हर हफ्ते राजस्व जिले में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अधिकारियों को शामिल होने का निर्देश दिया है। इससे पानी और सीवर से जुड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा सकेगा। इसके अलावा दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के अधिकारी भी इस जनसुनवाई में शामिल होंगे।

हर जिले में बनेंगे मिनी सचिवालय
दिल्ली CM ऑफिस द्वारा जारी बयान में कहा गया कि सरकार सभी 11 जिलों में गौशालाएं बनाने की योजना बना रही है। बैठक के दौरान CM रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए दिल्ली के हर जिले में सरकार मिनी सचिवालय स्थापित करना चाहती है, जिससे लोगों को अलग-अलग सरकारी कामों के लिए शहर के दफ्तरों में चक्कर न लगाना पड़े।

CM ने सभी जिलों के DM को निर्देश दिए कि इस बात का ध्यान रखा जाए, कि जिला कार्यालयों में तिरंगा वितरण का काम अच्छे तरीके से हो।

Leave a Comment