Sarkari Naukri : हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने विभिन्न विभागों में 322 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। बता दें कि सभी पदों के लिए आवेदन की तारीखें अलग-अलग निर्धारित की गई है। HPSC ने प्रॉसीक्यूशन डिपार्टमेंट में 153 पद ADA के निकाले हैं।
इन पदों के लिए युवा 13 अगस्त से आवेदन कर सकता है। आयोग द्वारा इन पदों पर आवेदन की तिथि 13 अगस्त से 2 दिसंबर निर्धारित की गई है।
जानें किन पदों पर होगी भर्तियां
HPSC ने ADA पोस्ट के अलावा ट्रेजरी डिपार्टमेंट में 5 ट्रेजरी ऑफिसर और 30 असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर के पदो पर भर्तियां निकाली हैं। इन पोस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरु हो चुकी है। इच्छुक युवा इन पदों के लिए 1 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
आज से इन पदों के लिए करें आवेदन
आयोग 153 इंजीनियरों की भर्ती करेगा, जिनमें PWD में असिस्टेंट इंजीनियर-सिविल के 80 पदों को भरा जाएगा। वहीं नगर निकाय विभाग में 47 म्यूनिसिपल इंजीनियर के पदों पर भी भर्ती की जाएगी। पंचायती राज विभाग में 26 सब डिविजनल इंजीनियर पोस्ट की भर्तियां भी निकली है। इन सभी पदों के लिए अभ्यर्थी आज यानी 12 अगस्त से 1 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
3 चरणों में होगी परीक्षा
HPSC ने ADA के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरु होने के साथ इसका एग्जाम पैटर्न भी जारी कर दिया है। यह परीक्षा 3 फेज में पूरी होगी। सबसे पहले स्क्रीनिंग टेस्ट होगा, जिसकी कटऑफ 25 प्रतिशत रखी गई है। शॉर्ट लिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट होगा। जिसकी कटऑफ 35 प्रतिशत तय की गई है। अंतिम में जिन अभ्यर्थियों के 12.5 प्रतिशत अंकों का वेटेज होगा उन्हीं की इंटरव्यू होगा।
स्क्रीनिंग टेस्ट में इन ये विषय होंगे शामिल
स्क्रीनिंग टेस्ट में अभ्यर्थियों से जनरल साइंस, करंट अफेयर्स, भारतीय इतिहास, संस्कृति, इकॉनोमी, जनरल मेंटल एबिलिटी, हरियाणा सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे जाएंगे। वहीं स्क्रीनिंग टेस्ट में कानून से जुड़े किसी भी सबजेक्ट सिलेबस में शामिल नहीं किया गया है।