दिल्ली में बनेगी नई Film City, CM ने किया ऐलान

New Film City will be built in Delhi (1)

New Film City : दिल्ली वासियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। CM रेखा गुप्ता ने रविवार को सीरी फोर्ट में आयोजित सेलिब्रेटिंग इंडिया फिल्म फेस्टिवल (CIFF) को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार ने दिल्ली को नया फिल्मी हब बनाने का फैसला लिया है। सरकार राजधानी को इंटरनेशनल शूटिंग हब के रूप में पहचान दिलाने के लिए तेजी से काम कर रही है। इसके लिए नई फिल्म पॉलिसी बनाने का काम चल रहा है।

CM रेखा गुप्ता ने सेलिब्रेटिंग इंडिया फिल्म फेस्टिवल (CIFF) समारोह में कहा कि दिल्ली में फिल्मों और शूटिंग के आवेदनों को सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से परमिशन दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के विकास और सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए 3 करोड़ का बजट तय किया गया है।

शूटिंग के लिए पहचानी जाएगी दिल्ली

CM ने बताया कि इस फैसले से फिल्म निर्माताओं का मनोबल बढ़ेगा। इसके अलावा फिल्म निर्माता दिल्ली को शूटिंग के लिए चुनेंगे। समारोह में उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली को राजनीति और इतिहास के साथ संस्कृति, रचनात्मकता और फिल्मी लोकेशन्स के लिए भी जाना जाएगा। सरकार के इस फैसले से कलाकारों और तकनीशियनों को काम के लिए मुंबई नहीं जाना पड़ेगा।

शूटिंग से जुड़ी हर जरूरत होगी पूरी

CM ने यह भी बताया कि दिल्ली के लोग फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए मुंबई जाते हैं, जबकि दिल्ली में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) जैसे फेमस संस्थान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अब ऐसी सुविधाएं दी जाएंगी, जिससे शूटिंग से लेकर पोस्ट-प्रोडक्शन तक सभी जरूरतें यहीं पूरी हो सकें। रेखा गुप्ता ने यह भी बताया कि सरकार राजधानी में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन भी करेगी। यह आयोजन शहर की संस्कृति, विविधता और पर्यटन को बढ़ावा देगा।

उन्होंने आगे कहा कि इससे फिल्म निर्माताओं, डिस्ट्रीब्यूटर्स व कलाकारों को नए मौके मिलेंगे। सीएम रेखा गुप्ता ने यह भी कहा कि फिल्में सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने का भी माध्यम भी हैं। समारोह में फिल्मी हस्तियां जैसे अन्नू कपूर, रिकी केज और भारतबाला समेत कई दिग्गज शामिल हुए।

Leave a Comment