Haryana : हरियाणा चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को भेजा नोटिस, वोट चोरी आरोप पर मांगे सबूत

Haryana : हरियाणा विधानसभा चुनाव में ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा कांग्रेस विपक्ष के नेता राहुल गांधी को नोटिस जारी किया गया है। इसमें उन्हें 10 दिन में शपथपत्र के साथ पूरे प्रमाण देने या आरोप वापस लेने के लिए कहा गया है। बता दें कि उन्होंने 7 अगस्त को दिल्ली में एक प्रेस वार्ता के दौरान हरियाणा के चुनाव से संबंधित आरोप लगाए थे।

BJP ने किया पलटवार

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी ने दावा किया था कि हरियाणा की आठ सीटों पर कांग्रेस 22789 वोटों के मामूली अंतर से हारी और यहां सुनियोजित तरीके से वोट चोरी हुई। BJP ने पलटवार करते हुए कहा कि ये आरोप खोखले हैं, क्योंकि खुद BJP भी कई सीटों पर हार चुकी है।राहुल गांधी से कथित मतदाता सूची अनियमितताओं पर 10 दिनों के भीतर विवरण और हस्ताक्षरित घोषणा पेश करने को कहा है।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार प्रेसवार्ता के दौरान राहुल गांधी ने दिए गए बयानों में उल्लेख है कि हरियाणा की मतदाता सूची में कथित रूप से अयोग्य मतदाताओं को शामिल करने और योग्य मतदाताओं को बाहर करने से संबंधित है। इस संबंध में दस्तावेजों को 10 दिन के अंदर प्रदान करवाया जाए, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।

Leave a Comment