
Rain Alert : हरियाणा में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में भारी बारिश के कारण लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में बारिश की संभावना है। प्रदेश में 14 अगस्त तक मौसम खराब रहने की संभावना है।
जानें किस जिले में हुई ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक इस मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। यमुनानगर में सबसे अधिक और कैथल में सबसे कम बारिश हुई। 10 अगस्त तक औसतन 257.2 MM बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 297.9 MM बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर और महेंद्रगढ़ हुई है।
अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार कल यानि मंगलवार को सूबे के कई जिलों में हल्की से माध्यम बारिश की संभावना है जबकि कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
बुधवार को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, और करनाल में बारिश का यलो अलर्ट है। कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश की संभावना है।
वहीं 14 तारीख को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल में बारिश का यलो अलर्ट है। कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।