PM Fasal Bima Yojana : किसानों की हुई बल्ले-बल्ले, आज 30 लाख किसानों के खाते में आएंगे 3200 करोड़ रुपये

PM Fasal Bima Yojana: किसानों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। PM फसल बीमा योजना के तहत आज 3200 करोड़ रुपये किसानों के बैंक खाते में डाल दिए जाएंगे। इसकी जानकारी खुद कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इस बारे में जानकरी दी है। पोस्ट में उन्होंने बताया कि आपदा से पीड़ित लगभग 30 लाख किसानों के खातों में पैसे डाल दिए जाएंगे। इसके साथ ही जिन किसानों को क्लेम के बाद भी तय समय पर पैसे नहीं मिल पाए हैं, उनको 12 फीसदी ब्याज भी मिलेगा।

वहीं, आज कुछ किसान ऐसे भी होंगे, जिनके खाते में पैसे नहीं आएंगे। उनके लिए भी शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आने वाले समय में 8 हजार करोड़ की राशि भेजी जाएगी।

इन किसानों को मिलता है योजना का लाभ
आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत उन किसानों के लिए की है जिनकी आपदा के चलते फसल खराब हो जाती है। इस योजना के तहत बाढ़, बारिश, ओले और तूफान से खराब हुई फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए के लिए क्लेम डाल सकते हैं। बीमा कंपनी किसानों का क्लेम सेटल कर उनके लिए पैसे जारी करती है। इसकी शुरुआत 2016 में की गई थी। इसकी शुरुआत का उद्देश्य किसानों को होने वाले आर्थिक संकट से बचाना है।

30 लाख किसानों के कहते में आएंगे पैसे
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मिली जानकरी के अनुसार आज 30 लाख किसानों के खाते में सीधे पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इसकी कुल राशि 3200 करोड़ होगी। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभी ये पहली किस्त है। वहीं, जिन किसानों को जनवरी से जून तक नुकसान की किस्त का क्लेम 11 हजार करोड़ रुपये बनाया गया है। आज जिन लोगों को पैसे नहीं मिलेंगे उनके लिए बाद में 8 हजार करोड़ की राशि खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

इसके साथ ही, सरकार ने ये भी तय कर दिया है कि अगर क्लेम सेटल होने के बाद भी कंपनी पैसे नहीं भेजती है, तो क्लेम के साथ किसानों को 12 फीसदी ब्याज भी देना पड़ेगा।

Leave a Comment